Ayushman Card | आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Ayushman Card:-नमस्ते दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में बताने वाले हैं  की कैसे आप आयुष्मान कार्ड घर बैठे बना सकते हो, इसके लिए इस ब्लॉग पोस्ट में कम्पलीट इंफॉर्मेशन बताने वाले है सो आप स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फलो कीजिए-

आयुष्मान कार्ड क्या है ?


केंद्र सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत सरकार लाभार्थियों को ₹5,00,000 तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है। अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आवश्यकता होगी।

इस योजना के तहत आवेदन करके आप ₹5,00,000 तक के मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया बताने वाले हैं, जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आपको इधर-उधर भटकने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी, लेकिन इसके लिए आपको हमारा आर्टिकल विस्तार से पढ़ना होगा।

आयुष्मान कार्ड के लिए योग्यता क्या है?

आयुष्मान कार्ड के लिए आप तभी अप्लाई कर पाएंगे जब आप आयुष्मान भारत योजना की योग्यता का पालन करते होंगे, जो कि निम्नलिखित है –

  • आयुष्मान कार्ड के लिए केवल भारत का स्थाई निवासी ही अप्लाई कर सकता है।
  • इस योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कमजोर वर्ग के नागरिकों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत वे परिवार अप्लाई कर सकेंगे जो सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के अंतर्गत शामिल है।
  • यदि आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ मिल रहा है तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Ayushman Card Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज:-

अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें | Ayushman Card Apply Online

स्टेप1. सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाना है  https://beneficiary.nha.gov.in/

स्टेप 2.यहाँ पर आपको लॉगिन करना है उसके लिए बेफिसरी ऑप्शन को सेलेक्ट करना है उसके बाद मोबाइल नंबर को डालना है उसके बाद वेरीफाई बाटम पर टैब करना है उसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को डाल देना है उसके बाद कैप्चा को डाल देना है उसके बाद लॉगिन बटन पर टैब करना है!


 
स्टेप 3.उसके बाद आप बेनेफिशरी पोर्टल का डैसबोर्ड ओपन हो जायेगा उसके बाद यहाँ से आपको स्कीम टाइप,आपने स्टेट,डिस्ट्रीक्ट को सेलेक्ट कर लेना है उसके बाद आपको अपना फैमिली आईडी को डाल लेना है उसके बाद सॅर्च आइकॉन में टैब कर देना है!


  
स्टेप 4.उसके बाद यहाँ पर आपको अपने सरे परिवार का नाम,माता या पिता का नाम, रिलेशन, मोबाइल नंबर,eKYC स्टेटस,कार्ड का स्टेटस और एक्शन बटन देखने को मिलेगा!

स्टेप 5.यहाँ पर आपको एक्शन के सेक्शन पर eKYC का ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसमे टैब करना है!

स्टेप 6.जैसे ही आप eKYC के ऑप्शन में टैब करेंगे तो आधार ऑथेंटिकेट का ऑप्शन दिखाई देगा और यहाँ पर आपके आधार कार्ड का लास्ट चार अंक दिखाई देगा उसके सामने आपको वेरीफाई का ऑप्शन दिखाई देगा उसमे टैब करना है उसके बाद कंसेंट देना है चेक बॉक्स में टिक करना है उसके बाद अल्लोव के ऑप्शन में टैब करना है उसके बाद नीचे ऑथेंटिकेशन मोड दिखाई देगा यहाँ से आपको ऑथेंटिकेशन मोड को सेलेक्ट कर लेना है!

स्टेप 7.अगर आप ऑथेंटिकेशन मोड में आधार ओटीपी को सेलेक्ट करते है तो आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक है उसमें एक ओटीपी आएगा उसको आधार ओटीपी सेक्शन में डाल देना है उसके बाद और एक नार्मल ओटीपी आपके मोबाइल नंबर में आएगा, दोनों ओटीपी को आपने आपने बॉक्स में दाल देना है उसके बाद कंटिन्यू के बटन में टैब करना है!

स्टेप 8.उसके बाद आपको आपने पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे की नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आपने गांव या शहर का नाम, जिला का नाम,राज्य का नाम,पोस्ट का नाम, थाना का नाम,आपने पिन कोड को डाल देना है उसके बाद आपको अपना एक लाइव फोटो अपलोड कर देना है!

स्टेप 9.सारा पर्सनल इंफॉर्मेशन को भर लेने के बाद सबमिट के ऑप्शन में टैब कर देना है उसके बाद आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक है उसमे एक ओटीपी आएगा उसको आधार ओटीपी के बॉक्स में डाल देना है उसके बाद आपके मोबाइल नंबर में एक और नोर्मल ओटीपी आया है उसको नोर्मल ओटीपी के बॉक्स में डाल देना है उसके बाद सबमिट के ऑप्शन में टैब कर देना है!

स्टेप 10. तो यहाँ पर आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है!


आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करे ? | Ayushman card download

आपने अपना है आयुष्मान कार्ड तो बना लिया लेकिन कैसे डाउनलोड करना है ये नहीं पता है तो चलिये आपको बता देता हूँ!

स्टेप 1.तो सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर आ जाना है! 

स्टेप 2.उसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है उसके लिए आपको बेनेफिसरी का ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है और आपने मोबाइल नंबर को डाल देना है! मोबाइल नंबर को डालने के बाद वेरीफाई वाले ऑप्शन में टैब कर देना है! 

स्टेप 3.उसके बाद आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आया है उसको ओटीपी के बॉक्स में डाल देना है उसके बाद कैप्चा को डाल देना है उसके बाद लॉगिन के ऑप्शन में टैब कर देना है!

स्टेप 4.उसके बाद आप आयुष्मान कार्ड के डैशबोर्ड में आ जायेंगे और यहाँ पर आपको स्कीम को सेलेक्ट कर लेना है जैसे की अपना राज्य, जिला और फैमिली आईडी को सेलेक्ट कर लेना है और अपना फैमिली आईडी को डाल देना है उसके बाद सर्च के आइकॉन में टैब कर देना है!

स्टेप 5.जैसे ही सर्च के ऑप्शन में टैब कर देते हैं तो यहाँ पर आपके पूरे परिवार का डिटेल्स देखने को मिल जाता है जैसे की नाम, पिता या माता का नाम, रिलेशन,मोबाइल नंबर, eKYC स्टेटस, कार्ड स्टेटस और एक्शन का ऑप्शन देखने को मिलेगा!

स्टेप 6.आपको अपना आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करने के लिए एक्शन वाले सेक्शन में आना है और डाउनलोड कार्ड के आइकॉन में तब कर देना है,जैसे ही आप डाउनलोड आइकॉन में टैब कर देते है तो आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जायेगा! 

Post a Comment

0 Comments